Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: एक्ट्रेस जया प्रदा को कोर्ट से झटका, जारी हुआ गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

Jaya Prada: कोर्ट ने हाल ही में 8 नवंबर को जया प्रदा को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था. लेकिन पूर्व सांसद तब भी कोर्ट नहीं पहुंची थीं.

पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा

UP News: पूर्व सांसद जया प्रदा और फिल्म अभिनत्री की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. कोर्ट ने उनके खिलाफ एक पुराने मामले गैर जमानती वारंट जारी किया है. दरअसल साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान जया प्रदा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था. तब से यह मामला रामपुर की एमपी एमएलए (MP MLA) कोर्ट में विचाराधीन है. उन पर चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. तब से कोर्ट ने उनको कई बार पर तारीख बुलाया, लेकिन जया प्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं.

कोर्ट ने हाल ही में 8 नवंबर को जया प्रदा को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था. लेकिन पूर्व सांसद तब भी कोर्ट नहीं पहुंची. इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है.

जया को कोर्ट ने अब 17 नवंबर की दी तारीख

बता दें कि कोर्ट ने एक बार फिर उन्हें 17 नवंबर की तारीख मुकर्रर हुई है. इस बार कोर्ट ने उन्हें सख्ती के साथ पेश होने का आदेश कहा है. ऐसे में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है. ऐसे में देखना होगा अब जया प्रदा पहुंचती हैं या नहीं. या कोर्ट अब उनके खिलाफ किया एक्शन लेने वाला है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, CM गहलोत के करीबी नेता ने नामांकन लिया वापस, थामा BJP का दामन

2019 से लटका पड़ा है मामला

जया प्रदा के मामले में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि यह पूरा मामला साल 2019 का है. जया के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का यह मामला दर्ज हुआ था. मामला इसलिए लटका पड़ा है क्योंकि जया कोर्ट में लगातार गैर हाजिर हो रही हैं. इसलिए कोर्ट ने उन्हें एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. अब जया को 17 नवंबर को कोर्ट में पेश होना है. ऐसे में फिर एक बार देखना होगा कि जया इस बार कोर्ट में हाजिर होंगी या नहीं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital