Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Telangana Election 2023: गोशामहल पहुंचे यूपी के CM योगी, गोलकुंडा में किया रोड शो, ऐसे उमड़ा जनसैलाब- VIDEO

Telangana news: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं की ओर से ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही हैं. इस कड़ी में आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तेलंगाना पहुंचे. देखिए तस्वीरें…

CM Yogi T Raja road Show

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेता टी. राजा के साथ.

CM Yogi Adityanath in Telangana: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. ऐसे में यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी प्रचार करने आए. आज मुख्यमंत्री योगी ने गोशामहल के गोलकुंडा में रोड शो किया. उनके रोड शो में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेलंगाना में हुए रोड शो की तस्वीरें सामने आई हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने रोड शो का वीडियो शेयर किया. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की जनसभा में महिलाओं—बच्चों के अलावा बुजुर्गों की भी खासी तादाद रही. अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार पर करारा हमला बोला.

CM Yogi and T Raja

“यहां तुष्टिकरण की राजनीति का सबसे गंदा खेल”

योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में कहा— “तुष्टिकरण की राजनीति का सबसे गंदा खेल आज तेलंगाना में देखा जा सकता है. ये सरकार सभी जातियों को उनके हकों से वंचित करती है..और मुस्लिमों को अलग से आरक्षण देती है. यह आरक्षण संविधान विरोधी है. इसे किसी भी तरीके से लागू नहीं होने देना चाहिए.” योगी बोले कि बीआरएस और कांग्रेस मिलकर देश को एक नए विभाजन की ओर लेकर जाना चाहती हैं.

BRS का मतलब भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समिति: योगी

तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस पर हमला बोलते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “BRS का मतलब है- भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी समिति…जो हाल आज तेलंगाना का है, ऐसा ही हाल वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश का भी हुआ करता था, तेलंगाना की सरकार निजाम से मुक्ति के दिवस को नहीं मनाने देती है.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest