Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar: लालू यादव के घर के बाहर लगे मंदिर की आलोचना पोस्टर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- “इनकी गुलामी की मानसिकता…”

Ram Mandir News: लालू यादव के आवास के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है, ”मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का मार्ग.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फोटो सोशल मीडिया)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP News: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और इसी दिन राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा भी का जाएगी, लेकिन इससे पहले इस पर सियासत जारी है. जहां एक ओर मंदिर को लेकर राम भक्तों में उत्साह है तो वहीं विपक्षी दल लगातार इसको लेकर निशाना साध रहे हैं. ताजा हमला लालू-राबड़ी यादव की ओऱ से बोला गया है, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने पलटवार किया है और कहा है कि, ‘ग़ुलामी की मानसिकता से मुक्ति का मंदिर भी है श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर.’

 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक पोस्ट शेयर करते हुए पोस्टर पर हमला बोला है और कहा है, ‘ग़ुलामी की मानसिकता से मुक्ति का मंदिर भी है श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर.’ बता दें कि, राजद के विधायक फतेह बहादुर ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जिसमें विधायक ने सावित्रीबाई फुले की बातों को दोहराते हुए सनातन और मंदिर पर निशाना साधा है. बता दें कि राजद विधायक फतेह बहादुर अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने मां सरस्वती को लेकर अपमानजनक बयान दिया था. तो वहीं अब इस पोस्टर के सामने आते ही सियासत गर्म हो गई है और वार-पलटवार शुरू हो गया है. बता दें कि लालू के आवास के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है, “मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है, जीवन में प्रकाश का मार्ग. दरअसल, राजद सावित्री बाई फुले की जयंती मनाने जा रही है. इसी को देखते हुए विधायक ने इस पोस्टर को लगाया है और इसी के बहाने मंदिर और सनातन पर हमला बोला है. इस पोस्ट में जहां एक तरफ राजद प्रमुख लालू यादव, राबड़ी देवी और दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तस्वीर है तो वहीं दूसरी ओर पोस्टर के शीर्ष पर महात्मा बुद्ध, सम्राट अशोक, कबीर, सावित्री बाई फुले तथा अन्य लोगों की भी फोटो लगाई गई है.

ये भी पढ़ें- UP News: बच्चों की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब स्कूली वैन में लगाना होगा CCTV

जानें क्या लिखा है पोस्टर पर?

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह अपने क्षेत्र डेहरी में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाने जा रहे हैं और उसी से संबंधित यह पोस्टर लगाया गया है. इस जयंती समारोह का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर करने वाले हैं. बता दें कि लालू यादव के आवास के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है, ”मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का मार्ग. जब मंदिर की घंटी बजती है तो हमें संदेश देती है कि हम अंधविश्वास, पाखंड, मूर्खता और अज्ञानता की ओर बढ़ रहे हैं और जब स्कूल की घंटी बजती है तो हमें यह संदेश मिलता है कि हम तर्कपूर्ण ज्ञान और वैज्ञानिकता और प्रकाश की ओर बढ़ रहे हैं. अब तय करना कि आपको किस तरफ जाना चाहिए- सावित्री बाई फुले.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital