Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मस्जिद को हटाकर पूरा मंदिर बनवाएंगे…” ज्ञानवापी पर बोले स्वामी; अयोध्या में कहा- लोकसभा चुनाव BJP ही जीतेगी

Subramanian Swamy StatementS: सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने काशी के ज्ञानवापी मंदिर के मुद्दे पर बयान दिया और लोकसभा चुनाव के बारे में भी भविष्यवाणी की.

Subramanian Swamy Ram Mandir Ayodhya Visit BJP Leader statement on gyanvapi mosque issue

सुब्रमण्यम स्वामी का अयोध्या दौरा

Subramanian Swamy in Ayodhya: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता सुब्रमण्यम स्वामी आज रामलला के दर्शन करने अचानक अयोध्या पहुंच गए. वहां उन्होंने राम मंदिर में पूजा की. उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कई बड़ी बातें कह दीं. सुब्रमण्यम बोले— “मैं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आ पाया था, आज सौभाग्य मिला है.”

सुब्रमण्यम स्वामी काशी के ज्ञानवापी मंदिर मुद्दे पर बोले— “वाराणसी में जहां ज्ञानवापी है, वहां मुगलों ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवा दी थी. वो जो इस्लामिक ढांचा है..मंदिर के ऊपर बना है, हम (हिंदु अनुयायी) उसको हटाकर पूरा मंदिर बनाएंगे.” दक्षिण भारत में भाजपा के तेजतर्रार नेता रहे और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आगे मुस्लिमों की नाराजगी पर कहा कि अगर ये (मुस्लिम) लोग मस्जिद दूसरी जगह बनाना चाहते हैं तो उसके लिए हिंदू मदद करेंगे.

Subramanian Swamy in Ayodhya

‘सोनिया गांधी को अयोध्या के लिए न्यौता नहीं देना चाहिए था’

सुब्रमण्यम स्वामी से जब पूछा गया कि अयोध्या में आप अब आए हैं ऐसा क्यों? तो उन्होंने कहा— “मैं तो घर की मूली हूं..मुझे यहां प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए बुलाया तो गया था, लेकिन तब मैं आ नहीं पाया था.” उन्होंने कांग्रेसी नेताओं राहुल और सोनिया गांधी को अयोध्या का निमंत्रण दिए जाने पर सवाल उठाए. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सोनिया गांधी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण नहीं देना चाहिए था, क्योंकि वह ईसाई हैं.

Subramanian Swamy in Ayodhya

य​ह भी पढ़िए: आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं

‘2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी’

सुब्रमण्यम स्वामी ने आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदर्शन पर कहा— “हम ही चुनाव जीतेंगे. हां, ये जीत केवल राम मंदिर के कारण नहीं होगी, बल्कि भाजपा इसलिए भी बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी क्योंकि यह एक व्यापक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है. भाजपा ने राष्ट्र के लिए जो सवाल उठाया है उससे जनता खुश है. कुछ काम नहीं कर पाए हैं, लेकिन जो उपलब्धियां गिनाएंगे, उसमें मुझे इस पर कोई संदेह नहीं है कि चुनाव भाजपा जीतेगी.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest