Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Noida: नोएडा में बेहतर होंगी यातायात सुविधाएं, जल्द दौड़ेंगी पॉड टैक्सी, ट्राम और सिटी बस

Greater Noida: ‘पॉड टैक्सी’ कार के आकार की होती है जो स्टील ट्रैक पर चलती है. इस टैक्सी को चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ती है. देश में पहली पॉड टैक्सी नोएडा में चलाने की योजना है.

Greater Noida

ट्राॅम और बस से यीडा के सेक्टर में आवागमन आसान बनाने की तैयारी (फोटो ट्विटर)

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अपने अधिकार क्षेत्र में विकसित हो रहे आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में हर तरह की यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है. इसी के तहत मेट्रो के साथ-साथ जल्द पॉड टैक्सी, ट्राम और सिटी बस का संचालन किया जाएगा. प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

‘पॉड टैक्सी’ कार के आकार की होती है जो स्टील ट्रैक पर चलती है. इस टैक्सी को चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ती है. देश में पहली पॉड टैक्सी नोएडा में चलाने की योजना है जिसे नोएडा हवाई अड्डे से नोएडा फिल्म सिटी के बीच चलाए जाने की योजना है. 14.6 किलोमीटर के मार्ग में 12 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है.

सेवा शुरू करने के लिए अध्ययन का काम शुरू

अधिकारियों के अनुसार, आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में पॉड टैक्सी, मेट्रो के साथ-साथ ट्राम और सिटी बस का संचालन किया जाएगा. यह सेवा शुरू करने के लिए अधिकारियों ने कई शहरों का अध्ययन करना शुरू कर दिया है. इससे सेक्टर के प्रत्येक ब्लॉक से लोग कम खर्च पर बिना किसी परेशानी के गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. सिटी बस सेवा प्रत्येक सेक्टर के ब्लॉक को जोड़ेगी, वहीं ट्राम को हर 30 मीटर चौड़ी सड़क पर चलाया जाएगा. फिल्म सिटी और औद्योगिक के अलावा आवासीय सेक्टरों में भी पॉड टैक्सी को लेकर पहले ही डीपीआर (DPR) बनवाई जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-   Maharashtra: क्राइम पेट्रोल देखकर जैन मंदिर में की चोरी, पुजारी के भेष में कर रहा था रेकी, पुलिस ने इस तरह दबोचा

पॉड टैक्सी की योजना पर पहले से काम जारी

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि मेट्रो, सिटी बस सेवा और पॉड टैक्सी की योजना पर पहले से ही काम जारी है. शहर के प्रत्येक 30 मीटर चौड़ी सड़क पर ट्राम चलाने की योजना है. इसे प्रत्येक सेक्टर के ब्लॉक तक चलाने की योजना है. उन्होंने बताया कि कुछ राज्यों और देशों का अध्ययन किया गया है, जबकि कुछ जगह पर और सर्वेक्षण करवाया जा रहा है. आगे उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पॉड टैक्सी को लेकर डीपीआर बनाई जा चुकी है. शासन के पास इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है. अभी कुछ और देशों में पॉड टैक्सी योजना पर अध्ययन किया जाना है.

शहर को तेजी से बसाने की है योजना

उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से मिले निवेश को देखते हुए शहर को तेजी से बसाने के लिए केवल सिटी बस सेवा ही नहीं बल्कि ट्राम भी चलाने की योजना है. उन्होंने बताया कि नॉएडा हवाई अड्डे से दिल्ली रेलवे स्टेशन तक मेट्रो कॉरिडोर बनाने के लिए प्राधिकरण डीपीआर तैयार करा चुका है. यह कारिडोर करीब 77 किलोमीटर लंबा होगा. मौजूदा समय में एक्वा और ब्लू लाइन मेट्रो के कॉरिडोर को लेकर सर्वेक्षण कराया जा रहा है. उसके बाद निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital