Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

व्हाइट हाउस का बयान- राष्ट्रपति बाइडेन ने चीन की खुफिया क्षमताओं का व्यापक आकलन करने का दिया था निर्देश

‘‘बाइडन ने जब (2021) में कार्यभार संभाला, तब उन्होंने अमेरिका के खुफिया विभाग को चीनी खुफिया क्षमताओं का व्यापक मूल्यांकन का निर्देश दिया.

Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

अमेरिका के वायु क्षेत्र में अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ रहे जासूसी गुब्बारे एवं अन्य वस्तुओं का पता लगने के बाद व्हाइट हाउस ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पद संभालने के बाद खुफिया विभाग को चीन की खुफिया क्षमताओं का ‘‘व्यापक मूल्यांकन’’ करने का निर्देश दिया था. हाल के दिनों में अमेरिका में आसमान में तीन गुब्बारे उड़ते दिखाई दिये हैं जिन्हें मार गिराया गया है. अमेरिकी लड़ाकू जेट एफ-22 विमान ने शनिवार को कनाडा के वायु क्षेत्र में उड़ रही एक बेलनाकार वस्तु को और इससे एक दिन पहले अलास्का में इसी प्रकार की एक अन्य वस्तु को मार गिराया गया था. इससे एक सप्ताह पहले अमेरिकी सेना ने दक्षिण कैरोलाइना के तट पर एक संदिग्ध चीनी निगरानी गुब्बारे को मार गिराया था.

चीनी खुफिया क्षमताओं का मूल्यांकन का निर्देश

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में स्ट्रेटजिक कम्युनिकेशन के संयोजक जॉन किर्बी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘बाइडन ने जब (2021) में कार्यभार संभाला, तब उन्होंने अमेरिका के खुफिया विभाग को चीनी खुफिया क्षमताओं का व्यापक मूल्यांकन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चत करने के लिये कहा था कि हम उनका पता लगाने और उनसे बचाव करने के लिये काम करें.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सब इस बात को समझेंगे कि किसी कारण से हम सार्वजनिक रूप से इस बारे में बात नहीं कर सकते हैं कि हम विदेशी खुफिया संग्रहण प्रयासों का कैसे पता लगाते हैं और कैसे उनसे निपटते हैं, क्योंकि हमने जो कुछ किया है और जो कर रहे हैं वह निश्चित रूप से बेहद संवेदनशील है. लेकिन, हमें इस बात का पता चला है कि चीन के पास विदेशी खुफिया सूचना संग्रह के लिये अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ने वाला गुब्बारा कार्यक्रम है, जो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़ा है.’’

ये भी पढ़े:- Pakistan: महंगाई से बेहाल पाकिस्तान अब रक्षा बजट कम करने की तैयारी में, दूध 210 रुपये तो चिकन के दाम भी पहुंचे 780 रुपये तक

कई महाद्वीपों के दर्जनों देशों को किया पार

किर्बी ने कहा कि यह पिछले प्रशासन के दौरान भी काम कर रहा था, लेकिन उन्होंने इसका पता नहीं लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसका पता लगाया. हमने इसे देखा. हमने इसके बारे में सावधानीपूर्वक जितना अध्ययन कर सकते थे, किया. हम जानते हैं कि पीआरसी (पीपुल्स रिब्लिक आफ चाइना) के निगरानी गुब्बारों ने दुनिया भर के कई महाद्वीपों के दर्जनों देशों को पार कर लिया है, जिनमें से कुछ हमारे करीबी सहयोगी और साझेदार भी शामिल हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका ने मूल्यांकन किया कि इस समय इन गुब्बारों ने संयुक्त राज्य अमेरिका में उपयोग किए जाने वाले पीआरसी के अन्य खुफिया प्लेटफार्मों को सीमित क्षमताएं प्रदान की हैं. लेकिन भविष्य में, अगर चीन इस तकनीक को आगे बढ़ाना जारी रखता है, तो यह निश्चित रूप से उनके लिए और अधिक मूल्यवान हो सकता है.

अज्ञात हवाई वस्तुओं की निगरानी का निर्देश

उन्होंने कहा कि बाइडन ने खुफिया समुदाय को अज्ञात हवाई वस्तुओं की घटनाओं की व्यापक निगरानी का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वस्तुत: बाइडन ने 2021 के जून में पहला दैनिक खुफिया ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया था. किर्बी ने कहा, ‘‘उन्हें बताया गया कि यह न केवल अमेरिका के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिये एक समस्या है, और जैसा कि मैंने कहा, हमारे मित्र और हमारे सहयोगी भी इससे निपट रहे हैं.’’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital