Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kalki Koechlin Birthday: बचपन में यौन शोषण का शिकार, 2 साल के भीतर टूट गई शादी, फिर बिना शादी के बनीं मां, ऐसी रही कल्कि की लाइफ

Kalki Koechlin Birthday: कल्कि कोच्लिन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने बेबाक नेचर के लिए जानी जाती हैं. कल्कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे कर चुकी हैं.

Kalki Koechlin Birthday

कल्कि कोच्लिन (फोटो)

Kalki Koechlin Birthday:  बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. कल्कि बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस 7 फरवरी 2020 में एक बेटी की मां बनी, लेकिन बेटी के जन्म से पहले ही कल्कि काफी विवादों में आ गई थीं. दरअसल ये विवाद कल्कि के शादी से पहले मां बनने को लेकर हो रहे थे. कल्कि अपनी बात काफी बेबाकी से रखती हैं. पहले भी कल्कि यौन शोषण का खुलासा करनेके बाद विवादों में आ चुकी हैं.विदेशी लुक होने के कारण पहले अनुराग कश्यप उन्हें फिल्म में लेना नहीं चाहते थे. पर कल्कि का ऑडिशन देखते ही अनुराग ने उन्हें अपनी फिल्म में ले लिया.

अनुराग कश्यप से शादी 

कल्कि अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. एक बार एली मैगज़ीन को दिए गए इंटरव्यू में कल्कि ने अपनी सेक्स लाइफ पर खुलासा करते हुए कहा था, “30 की उम्र के बाद सेक्स करना शानदार रहा. मैं अपनी शरीर को लेकर बहुत कम हिचकती हूं. मैं अब बेड पर ज्यादा ही स्वार्थी हो गई हूं”. गौरतलब है कि फिल्म ‘देव डी’ की शूटिंग के दौरान कल्कि और अनुराग कश्यप एक-दूसरे के करीब आ गए थे. दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन 2 साल के अंदर ही दोनों का रिश्ता टूट गया. कल्कि यह भी खुलासा कर चुकी हैं कि 9 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया गया था. हालांकि तब उन्होंने ये बात किसी को बताई नहीं थी.

ये भी पढ़ें-Bigg Boss 16: शालिन-टीना के बीच फिर हुई तकरार, दोनों के बीच रिश्तों में आने लगी खटास

बिन ब्याही बनीं बेटी की मां 

अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि एक इजराइली मूल के पेंटर गाइ हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में आ गईं. वे उनके साथ लिव-इन में रहने लगीं और बिना शादी किए ही एक्ट्रेस ने साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया. बात करें करियर की तो कल्कि कोच्लिन येलो बूट्स’, ‘शैतान’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘शंघाई’, ‘एक थी डायन’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’, ‘वेटिंग’, ‘अ डेथ इन द गंज’, ‘रिबन’, ‘गली बॉय’ जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.  फिल्म ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’ के लिए कल्कि ने नेशनल अवार्ड भी जीता था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital