Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समय घोषित, 22 जनवरी को PM Modi इतने बजे करेंगे शुरूआत, 14 कोसी परिक्रमा आज रात से

Ram Mandir: एक जनवरी से घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक वितरित किया जाएगा. जानिए और क्या होगा?

रामलला

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समय की घोषणा कर दी गई है. जहां एक ओर मंदिर उद्घाटन की तैयारी चल रही हैं, वहीं रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का समय बताए जाने से भक्तों में उत्साह और बढ़ गया है. पता चला है कि पीएम नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे.

संवाददाता ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए साकेत निलयम में रविवार को संघ परिवार की बैठक आहुत हुई. जहां समारोह के अभियान को 4 चरणों में बांटकर तैयारियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया. बहरहाल, कई हिंदूवादी संगठनों की ओर से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे देश में उत्सव की तरह मनाए जाने की अपील की जा रही है. देशभर में 22 जनवरी को घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल बनाया जा रहा है. चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना है. यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा. यह अभियान प्रांतवार चलाया जाएगा. कार्यक्रम का पहला चरण रविवार से शुरू होगा जो कि 20 दिसंबर तक चलेगा.

 

Ayodhya Ram mandir 2

मंदिर आंदोलन के कारसेवक भी होंगे शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, समारोह की कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी और इसके लिए छोटी-छोटी संचालन समिति बनाई जाएंगी. तो वहीं रविवार को हुई बैठक में जिला व खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोली बनाने पर सहमति बनी है. बैठक में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर रणनीति तो बनी ही, साथ ही किन-किन लोगों को शामिल किया जाएगा. इस पर भी चर्चा हुई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, टोली में मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को भी शामिल किया जाएगा. इसी के साथ टोलियां 250 स्थानों पर बैठकें करेंगी और समारोह से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने के लिए अपील करेंगी. दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू होगा, इसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक वितरित किया जाएगा. इसके माध्यम से राम भक्तों को समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी. तो वहीं 22 जनवरी को तीसरे चरण का आयोजन होगा. इस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल बनाया जाएगा व चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना बनाई गई है. यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा. बैठक में चर्चा हुई कि, यह अभियान प्रांतवार चलेगा और अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी व 01 फरवरी को दर्शन कराने को लेकर रणनीति बनाई गई है.

आज रात से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा, दुरुस्त कराए जा रहे हैं मार्ग

सूत्रों के मुताबिक, रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा 20 नवंबर यानी आज रात 2:09 बजे से शुरू होगी, जो कि 21 नवंबर की रात 11:38 बजे समाप्त होगी. परिक्रमा के दौरान भक्तों को करीब 42 किमी का रास्ता तय करना होगा. खबर सामने आ रही है कि भक्तों को परिक्रमा के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सड़कों और चौराहों को दुरुस्त किया जा रहा है. परिक्रमा के दौरान धूल न उठे इसके लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है और बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं. तो वहीं लोगों के हित के लिए अस्थायी बस अड्डा भी बनवा दिया गया है. मठ-मंदिरों में साज-सज्जा का कार्य जारी है. लखनऊ से आने वाले भक्त सहादतगंज परिक्रमा मार्ग और फैजाबाद बस स्टेशन पहुंचेंगे. तो वहीं अयोध्या जाने वाले राम भक्त बाईपास से अयोध्या पहुंच सकते हैं. ट्रेन से आने वाले लोग अयोध्या कैंट पहुंचेंगे और फिर यहां से वे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital