Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Mission 80: इन सांसदों का कट सकता है टिकट, सिर्फ 6-7 सासंदों ने किया अच्छा काम, BJP के इंटरनल सर्वे में खुलासा

BJP Internal Report: बीजेपी के मुताबिक, जो 6 से 7 सांसद सर्वे में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी के सांसद इसमें स्मृति ईरानी शामिल है.

सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी

Lok Sabha Elections: 2024 के लोकसभा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में बीजेपी ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं. चुनाव की रणनीतियों को मद्देनजर बीजेपी इस बार उत्तर प्रदेश पर ज्यादा फोकस कर रही है, क्योंकि यूपी में उसने सभी लोकसभा की 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है. खबरों के मुताबिक, पार्टी इस बार कई बड़े सांसदों का टिकट काट सकती है. सूत्रों के माने तो पार्टी मिशन 80 के लिए अपने सांसदों का इंटरनल सर्वे करा रही है. इस सर्वे के मुताबिक, बीजेपी सभी सांसदों को कामकाज चेक कर रही है और उसी के आधार पर अगामी लोकसभा टिकट बांट जाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक, सर्वे में 18 से 20 सासंद अपने काम से पार्टी को संतुष्टि नहीं दिला पाए हैं. वहीं मात्र 6 से 7 सासंद ऐसे हैं जो अपने काम से शीर्ष नेतृत्व को खुश कर पाए हैं.

इस सासंदों का रिपोर्ट अच्छा

बीजेपी के मुताबिक, जो 6 से 7 सांसद सर्वे में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी के सांसद इसमें स्मृति ईरानी शामिल है. वहीं 15 से 16 सांसद का रिपोर्ट कार्ड संतोषजनक पाए गए हैं, जिनमें से गोरखपुर के सांसद रवि किशन कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक अयोध्या सांसद लल्लू सिंह बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर में 12 घंटे में 75 हजार लोग कर सकेंगे दर्शन, निर्माण-कार्य में अब तक खर्च हो चुके 900 करोड़ रुपये

यह सांसद नहीं कर पाए अपने काम से संतुष्ट

पार्टी के सर्वे में 18 से 20 सासंद ऐसे हैं जो बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को संतुष्ट नहीं कर पाया है. इनमें आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्या, मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के नाम शामिल हैं. इसके अलावा कई ऐसे सांसद भी हैं जो उम्र के चलते इस बार भाजपा का टिकट पाने में नाकामयाब रहेंगे यह माना जाए कि बढ़ती उम्र के कारण उनको भाजपा इस बार मैदान में नहीं उतारेगी इनमें कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी, मथुरा सांसद हेमा मालिनी, बरेली सांसद संतोष गंगवार, प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी, बहराइच सांसद अक्षयभर लाल गौड़ के नाम शामिल हैं,

भाजपा अपने इंटरनल सर्व लगातार करवाती रहती है और माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा में इंटरनल सर्व के आधार पर ही सांसदों को टिकट बांटे जाएंगे. अगर सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी अपने कई मंत्री और विधायक को सांसदी का टिकट दे सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital