Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आग से दहका यूपी का अस्पताल: अंदर फंसे मरीजों को बचाने तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड, अफसर बोले- कई दमकल-वैन आग बुझाने में लगी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में आज सुबह एक हॉस्पिटल आग से दहक उठा. पता चलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया. अंदर मौजूद मरीजों को बाहर निकाला गया है.

Uttar Pradesh fire broke out in a hospital

यूपी में अग्निकांड

Fire in Hospital News: गुजरात और दिल्ली के बाद आज उत्तर प्रदेश में भी एक जगह आग ने कोहराम मचा दिया. यहां के बागपत जिले के बड़ौत में सुबह एक अस्पताल में आग लग गई. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम कुछ ही देर में आग बुझाने पहुंच गई. फायर ब्रिगेड ऑफिसर ने बताया कि दमकल की कुल 4 गाड़ियां मौके पर हैं.

बड़ौत के अस्पताल में लगी आग के वीडियो सामने आए हैं. वहां आग बुझाने का काम जारी है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “जैसे ही हमको पता चला कि अस्पताल में आग लग गई है तो हमने तत्काल दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा. दमकल की कुल 4 गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है.”

अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “अस्पताल के अंदर 12 मरीज थे और उन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. कोई हताहत नहीं हुआ है. अब आग लगने की वजह पता की जाएंगी.”

यह भी पढ़िए: Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: आग से 30 लोग जिंदा जले, वेल्डिंग की चिंगारी से मौत का कहर बरपा, CM ने लिया जायजा | VIDEO

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital