Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“मुफ्त में मिलने वाली चीजें अच्छी नहीं होती”, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने दरबार में CM केजरीवाल की मुफ्त योजनाओं को लेकर साधा निशाना

Dhirendra Shastri on AAP: बाबा ने दरबार में दिल्ली सरकार यानी की आप पार्टी पर निशाना साधा. हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने इशारे-इशारे में बता दिया कि वह किस पार्टी या सियासी दल को अपने निशाने पर ले रहे हैं.

Dhirendra Krishna Shastri

धीरेंद्र शास्त्री और सीएम केजरीवाल

Dhirendra Shastri: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश के अलग-अलग राज्यों में अपना चमत्कारी दरबार लगा रहे हैं. उनके इस दरबार में हजारों-लाखों की संख्या में लोगों का हुजूम भी देखने को मिलता है. इसी सिलसिले को उन्होंने आगे बढ़ाते हुए राजधानी दिल्ली में अपना दरबार लगाया है और यहां लोगों की भारी भारीकम भीड़ देखने को मिली है. बाबा का दरबार दिल्ली में 3 तीन दिनों तक चलेगा. इसकी शुरुआत बाबा ने हनुमान कथा के साथ की, लेकिन बाबा ने पहले ही दिन ऐसा बयान दे दिया कि जिससे वह एक बार फिर चर्चा में आ गए.

बाबा ने अपने चमत्कारी दरबार में दिल्ली सरकार यानी की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा दिया. हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने इशारे-इशारे में बता दिया कि वह किस पार्टी या सियासी दल को अपने निशाने पर ले रहे हैं.

इशारों में आप पर साधा निशाना

दिल्ली के आईपी एक्सटेंसन के रामलीला उत्सव ग्राउंड में बाबा ने अपना दरबार लगाया है. धीरेंद्र शास्त्री ने इसकी शुरुआत 21 कुंडलीय यज्ञ से की. हालांकि इस बीच मौसम भी खराब था फिर बाबा ने अपने भक्तों को निराश नहीं किया और समय इसकी शुरुआत की. इसी दौरान बाबा ने इशारों में आप पर निशाना साधते हुए कहा कि, ” कई बार फ्री में मिलने वाली चीजें बहुत घातक होती हैं. इनके दीर्घकालिक परिणाम बहुत घातक होते हैं”.

यह भी पढ़ें-  NCP के इन 6 विधायकों के हाथ में अजित और शरद पवार की किस्मत, अभी तक किसी गुट का नहीं किया समर्थन, जानें किसका दे सकते हैं साथ

‘मुफ्त में मिलने वाली चीजें अच्छी नहीं होती’

दिल्ली में लगे बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. ऐसे में लोग समझ गए कि उनका इशारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की फ्री योजनाओं को लेकर था. धीरेंद्रे शास्त्री ने फ्री योजनाओं का जिक्र करते हुए कह दिया कि मुफ्त में मिलने वाली चीजें अच्छी नहीं होती.

बाबा के दरबार की खास बात

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दिव्य दरबार के लिए देश और दुनिया में जाने जाते हैं. दिव्य दरबार की खास बात यह है कि वो लोगों की समस्याओं को उनके बताने से पहले ही पर्चे पर लिख देते हैं और उनका समाधान भी बता देंते हैं. उनके इस दिव्य दृष्टि को कुछ लोग शास्त्री जी का चमत्कार मानते हैं तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास करार दे रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital