Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan में हिंदू लड़की के साथ हैवानियत! अस्पताल में इलाज कराने गई युवती के साथ डॉक्टरों ने किया गैंगरेप, दी थी नशे की दवा

Hindu Girl Gangrape in Pakistan: हिंदू लड़की के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम देने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हो गए हैं. वे अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं.

symbolic

प्रतीकात्मक तस्वीर

Pakistan Crime News: पाकिस्तान में आए दिन अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के ऊपर अत्याचार की खबरें सामने आती हैं और यह सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर हिंदू समुदाय की लड़की को निशाना बनाया गया है और उसके साथ हैवानियत की सभी हदों को पार कर दिया गया है. यहां एक हिंदू समुदाय की लड़की इलाज कराने के लिए अस्पताल जाती है तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है. इस घटना को अंजाम देने वाले कोई गुंडे नहीं बल्कि अस्पताल के डॉक्टर ही अंजाम देते हैं. लोगों का इलाज कर नई जिंदगी देने वाले ही डॉक्टर ही पाकिस्तान में हैवान बने बैठे हैं.

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की एक हिंदू लड़की अपना किडनी का इलाज करवाने के ल‍िए अस्पताल गई थी, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज करने के बजाय उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया. इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई. फिलहाल उसको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है.

अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार

वहीं हिंदू लड़की के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम देने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हो गए हैं. वे अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं. इस घटना के बाद पीड़िता का बयान भी सामने आया है. उसने बताया कि आरोपी डॉक्टरों ने नशे की दवा देने के बाद उसके साथ गैंग रेप किया. इसके बाद लड़की के परिजनों ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है. दवाब के चलते अधिकारियों को मामले की जांच शुरू करनी पड़ी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Viral Video: पृथ्वी गोल है या चपटी? इस पाकिस्तानी युवक का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे आप अपनी हंसी

पीड़िता के परिजनों ने किया प्रदर्शन

वहीं इस घटना के पीड़िता के परिजनों ने न्याय के प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की बहू-बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं. परिजनों ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital