Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP Elections: BJP और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, कौन हासिल करेगा सत्ता की कुर्सी? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Madhya Pradesh Election Survey: मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर सभी को दिलचस्पी है कि आखिर यहां चुनाव कौन जीतेगा. क्योंकि यहां सियासी घटनाक्रमों ने रोमांच पैदा कर रखा हैं.

सीएम शिवराज और कमलनाथ

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी तेज हो गई है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमले बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी रही हैं. वहीं सर्वे एजेंसियों की तरफ से लगातार सर्वे भी किए जा रहे हैं. इस बीच इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एक सर्वे किया है. इस ओपिनियन पोल में प्रदेस की सभी सीटों पर 230 पर सर्वे किया गया. इस सर्वे में जो नतीजे आए वो वाकयी में चौंकाने वाले हैं. अगर इस सर्वे की माने तो बीजेपी यहां पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती है.

मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर सभी को दिलचस्पी है कि आखिर यहां चुनाव कौन जीतेगा. क्योंकि यहां सियासी घटनाक्रमों ने रोमांच पैदा कर रखा हैं. 2018 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. लेकिन सिंधिया के बीजेपी में जाने से सरकार गई. ऐसे में देखना होगा कि क्या कांग्रेस फिर से चुनाव में जीत हासिल करेगी.

प्रदेश में किसकी बन रही सरकार

अगर सर्वे की बात करें तो इस सर्वे के मुताबिक, बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाएगी. पार्टी यहां सबसे ज्यादा 119 सीटें हासिल कर सकती है. वहीं पार्टी ने पिछले चुनाव में 109 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अगर कांग्रेस की बात की जाए तो इस बार चुनाव में कांग्रेस को 107 सीटों मिल सकती हैं. ऐसे में प्रदेश में दोनों पार्टियों के अंदर कड़ी टक्कर मानी जा रही है. बता दें कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 114 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं इस सर्वे में अन्य के खाते में चार सीटें जा सकती हैं. हालांकि पिछले चुनाव में अन्य पार्टियों और निर्देलीय ने कुल 7 सीटें जीती थीं.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: चुनाव से पहले नक्सली फिर हुए एक्टिव, BJP नेता को उतारा मौत के घाट, प्रत्याशी के लिए करने गए थे प्रचार

सर्वे में मुताबिक अगर चुनाव में वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 46.33 फीसदी, कांग्रेस को 43.24 फीसदी और अन्य को 10.43 प्रतिशत वोट मिल सकता है. वहीं पिछले लोकसभा के चुनाव में बीजेपी को 41.02 फीसदी, कांग्रेस को 40.89 फीसदी और अन्य को 18.09 फीसदी वोट मिला था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest