Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CM नीतीश के खिलाफ जीतन राम मांझी ने विधानसभा में दिया धरना, बोले- उन्हें कुछ दिनों से जहरीला पदार्थ खिलाया जा रहा

Jitan Ram Manjhi: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विधानसभा के अभिरक्षक अध्यक्ष हुआ करते हैं. इस बात का दुख है कि सदन के अध्यक्ष (अवध बिहारी चौधरी) सत्ता पक्ष के पक्ष में अपना सारा निर्णय दे रहे हैं.

सीएम नीतीश कुमार और जीतम राम मांझी

Bihar Vidhan Sabha Session: बिहार में शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम नीतीश कुमार और हम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतम राम मांझी के बीच जमकर बहस हुई थी. इस तीखी बहस का मुद्दा जातीय जनगणना थी. इस दौरान सीएम नीतीश ने उन पर करारा हमला बोला था. वहीं अब जीतनराम मांझी विधानसभा परिसर में शुक्रवार को धरने पर बैठ गए. उनके साथ ही बीजेपी के नेताओं ने भी धरना प्रदर्शन किया. जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको अब जहरीला पदार्थ खिलाया जा रहा है.

हम पार्टी के नेता जीतम राम मांझी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे सीएम नीतीश को साजिश के तहत उनको सीएम सीट पर दावा करने को लेकर उनके खाने में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाया जा रहा है. इसका ही नतीजा है कि वह लगातार उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं. कभी महिलाओं को लेकर गलत बोलते हैं तो कभी मेरे खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं.

सीएम नीतीश और हमारे अध्यक्ष दोषी

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आगे कहा, “विधानसभा के अभिरक्षक अध्यक्ष हुआ करते हैं. इस बात का दुख है कि सदन के अध्यक्ष (अवध बिहारी चौधरी) सत्ता पक्ष के पक्ष में अपना सारा निर्णय दे रहे हैं, जो इस संविधान और जनतंत्र के लिए घातक है. मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) तो दोषी हैं ही लेकिन हमारे अध्यक्ष भी उनसे कम दोषी नहीं हैं.”

‘ये लोकतंत्र के हत्यारे हैं’

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोकतंत्र के हत्यारे हैं. RJD के गुंडा राज स्थापित करती है. तेजस्वी प्रताप भूल गए कि उनके पिता ने बिहार में जंगल राज स्थापित किया था. BJP ने अपना बलिदान देकर बिहार को इस जंगल राज से निकाला था. तेजस्वी यादव हड़बड़ी में हैं कि जल्दी से मुख्यमंत्री डिरेल हों और वह खुद उप मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री बन जाएं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital