Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Opinion Poll: क्या राम के नाम पर सियासत करना सही है? राम मंदिर, हिंदुत्व और सनातन जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव के धुरी रहने वाले हैं?

Bharat Express Opinion Poll: गौरतलब है कि राम मंदिर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है. विपक्ष का कहना है कि बीजेपी राम मंदिर के नाम पर सियासत कर रही है.

ram mandir

राम मंदिर प्रतीकात्मक तस्वीर

Bharat Express Opinion Poll: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया है. जिसमें देश की जनता से अपने विचारों को साझा किया है. सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं. सर्वे के दौरान जनता से सवाल किया गया कि क्या राम के नाम पर सियासत करना सही है? इसके अलावा राम मंदिर, हिंदुत्व और सनातन जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव के धुरी रहने वाले हैं? तो इस पर जनता के जवाब सामने आए हैं.

गौरतलब है कि राम मंदिर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है. विपक्ष का कहना है कि बीजेपी राम मंदिर के नाम पर सियासत कर रही है. वहीं बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है. चलिए अब आपको सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि जनता इस पर क्या सोचती है.

राम पर सियासत के नाम पर क्या बोली जनता

जब जनता से सवाल किया कि क्या राम के नाम पर सियासत करना सही है? तो इस पर जनता 23 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. वहीं 67 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया. वहीं 10 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया है.

23 फीसदी- हां

67 फीसदी- नहीं

10 फीसदी- पता नहीं

राम मंदिर, हिंदुत्व और सनातन जैसे मुद्दों पर क्या बोली जनता

वहीं जब जनता से सवाल किया कि क्या राम मंदिर, हिंदुत्व और सनातन जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव के धुरी रहने वाले हैं? तो इस पर 49 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. वहीं 39 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया. इसके अलावा 12 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया है.

49 फीसदी- हां

39 फीसदी- नहीं

12 फीसदी- पता नहीं

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital