Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karnataka: कन्नड़ अभिनेता यश के जन्मदिन पर बड़ा हादसा, 3 फैंस की हो गई दर्दनाक मौत

Yash birthday: अभिनेता यश अपना 38वां जन्मदिन मना रहे थे. इस दौरान यह हादसा हुआ है. यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े अभिनेताओं में शुमार हैं.

KJF Yash

अभिनेता यश

Karnataka: कन्नड़ अभिनेता यश के जन्मदिन के मौके पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा कर्नाटक के गडग जिले में हुआ है. दरअसल उनके जन्मदिन के मौके पर उनका एक बैनर लगाया जा रहा था. बैनर को बिजली के खंभे पर लगाते समय तीन लोग करंट की चपेट में आ गए, इसके बाद तीनों ही लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा अन्य तीन लोग अभी भी घायल हैं.

बता दें कि अभिनेता यश अपना 38वां जन्मदिन मना रहे थे. इस दौरान यह हादसा हुआ है. यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े अभिनेताओं में शुमार हैं. उन्होंने संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे नेताओं के साथ काम किया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital