Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सुपरस्टार वेंकटेश की फिल्म ‘सैंधव’ ने मचाया धमाल, खूंखार विलेन के रुप में नजर आए नवाजुद्दीन, सीन हुए वायरल, पढें मूवी रिव्यू

Saindhav Social Media Review: लोहड़ी के अवसर पर साउथ की एक और फिल्म सैंधव रिलीज हो गई है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं.

Saindhav Twitter Review

सैंधव सोशल मीडिया रिव्यू

Saindhav Twitter review: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों को मिलाकर कुल 5 ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की हैं. जिसमें ‘मेरी क्रिसमस’, ‘हनुमान’, ‘कैप्टन मिलर’ और ‘गुन्टूर कारम’ मौजूद है. इसी बीच 13 जनवरी यानी लोहड़ी सेलिब्रेशन में तेलेगु सिनेमा के फेमस अभिनेता वेंकटेश की फिल्म ‘सैंधव’ भी रिलीज हो चुकी है.

फिल्म के निर्देशन की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता वेंकटेश ने ही किया है. इस फिल्म की चर्चा सोशल मीजिया पर जोरों से हो रही है. बॉलीवुड फिल्मों के दर्शकों के लिए भी ये फिल्म एक खास फिल्म होने वाली है. इस फिल्म का एक्शन सीन ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गया है.

ट्विटर यूजर्स को पसंद आई ‘सैंधव’

ट्विटर पर ‘सैंधव’ से जुड़े कई हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं, जिस में मुख्य तौर पर #SaindhavOnJan13th #Saindhav #Venkatesh शामिल हैं. ट्विटर यूजर्स ने अपने पोस्ट्स में फिल्म के कुछ क्लिप्स और टाइटल सीन्स भी शेयर किए हैं और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

एक ट्विटर यूजर ने फिल्म पर रिएक्शन देते हुए 63 साल के हीरो का एक्शन सीन सैंधव से शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, सैंधव मेरे लिए एक अच्छी फिल्म थी. नवाज़ुद्दीन की एक्टिंग, कुछ सीन और क्लाइमेक्स में वेंकी मामा.

फिल्म को मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

वेंकटेश स्टारर फिल्म ‘सैंधव’ को साउथ में खूब पसंद किया जा रहा है. सिनेमाघरों के बाहर सैंधव की रिलीज का जश्न मनाते हुए वीडियों शेयर किया है जो कि देखने लायक है.

पैसा वसूल फिल्म

चौथे यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर पहला हाफ. वेंकी मामा वापस लौटे हैं अपनी ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस के साथ. पांचवे यूजर ने लिखा, संक्रांति पर पैसा वसूल फिल्म है.

जयप्रकाश अहम भूमिका में आए नजर

फिल्म की बात करें तो सैंधव में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वेंकटेश के अलावा आर्या, श्रद्धा श्रीनाथ, रुहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, सारा, जयप्रकाश अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. सैंधव का निर्देशन शैलेश कोलानु ने किया है. यह एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी के अलावा साउथ की सभी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital