Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘उत्‍तराखंड देवभूमि है, मुख्‍यमंत्री कोई साधु होना चाहिए’, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ये तब विकसित राज्‍य बनेगा

Uttarakhand news: उत्‍तराखंड में धार्मिक-आस्‍था का पर्यटन है..उसको और बढावा देने की जरूरत है. यह कहना है कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् का. वह कांग्रेस पार्टी से जुडे हुए हैं.

Acharya Pramod Krishnam

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम्

Acharya Pramod Krishnam News: कांग्रेस नेता एवं कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने उत्‍तराखंड में किसी साधु के मुख्‍यमंत्री बनने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की है. प्रमोद कृष्णम ने पर्वतीय राज्‍य में धार्मिक-आस्‍था के पर्यटन को बढावा देने की हामी भरी. उन्‍होंने कहा कि यहां हरिद्वार, ऋषिकेश जैसी नगरी..बहुत बडी संभावनाएं हैं. यदि इन्‍हें सजाया-संवारा जाए तो उत्‍तराखंड एक विकसित राज्‍य बन सकता है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- “उत्‍तराखंड उत्‍तर प्रदेश से ही अलग होकर बना था. और, ये भी सच है उत्‍तराखंड को देवभूमि कहा जाता है. मेरी इच्‍छा है कि देवभूमि का मुख्‍यमंत्री कोई साधु होना चाहिए.”

Acharya Pramod Krishnam

पुष्‍कर सिंह धामी भी एक साधु ही हैं- प्रमोद कृष्णम

प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार, 26 जनवरी को मीडिया से बातचीत में कहा- “राजनीतिक नजरिए से पुष्‍कर सिंह धामी की आलोचना मुझे करनी चाहिए. मगर मुझे वहां के जो हालात हैं उसे देखते हुए है और पुष्‍कर सिंह धामी की सरलता और सादगी को देखते हुए मुझे ऐसा लगता है कि पुष्‍कर सिंह धामी भी एक साधु ही हैं.”

प्रमोद कृष्णम ने कहा- “उत्‍तराखंड में धार्मिक-आस्‍था का पर्यटन है..उसको और बढावा देने की जरूरत है. मेरी मुलाकात मुख्‍यमंत्री से जब भी होगी, मैं इस पर उनसे बात करूंगा. क्‍योंकि, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री ये चार धाम यहीं पर हैं. हरिद्वार, ऋषिकेश जैसी नगरी..बहुत बडी संभावनाएं हैं.”

यह भी पढिए- आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest