Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अब सिर्फ रायबरेली से सांसद रहेंगे राहुल गांधी, जिस दूसरी लोकसभा सीट को छोड़ा वहां से बहन प्रियंका चुनाव लड़ेंगी

इस बार चुनाव में राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों वायनाड और रायबरेली से उम्मीदवार बने थे और दोनों जगह से जीत गए. नियमों के अनुसार, एक नेता एक ही सीट से संसद का सदस्य रह सकता है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी. (फोटो: IANS)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rahul Gandhi Wayanad News: देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी अब सिर्फ रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. लोकसभा चुनाव—2024 के दौरान वह दो लोकसभा सीटों केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से उम्मीदवार बने थे और दोनों जगह से जीत गए. नियमों के अनुसार, एक नेता एक ही सीट से संसद का सदस्य रह सकता है, लिहाजा राहुल गांधी को एक सीट छोड़नी थी.

आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की ओर से बताया गया कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे. वह अब रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. और, वायनाड से अब उनकी बहन प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी.

राहुल गांधी किस सीट से सांसद बने रहेंगे, इस पर सोमवार को कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद फैसला लिया गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और खुद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया.

Gandhi

‘मैंने जो वादे किए, मैं उन पर कायम रहूंगा’

कुछ ही देर पहले राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों के लिए भावनात्मक मैसेज दिया. उन्होंने कहा— “भाइयों-बहनों…रायबरेली और वायनाड के लोगों से मेरा भावनात्मक रिश्ता है. पिछले 5 सालों में वायनाड के लोग मेरे साथ खड़े रहे और मुझे बहुत मुश्किल समय में लड़ने की ऊर्जा दी. मैंने जो वादे किए हैं, मैं उन पर कायम रहूंगा. हम उन वादों को पूरा करेंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि प्रियंका चुनाव जीतेंगी और वायनाड के लोगों की बहुत अच्छी प्रतिनिधि साबित होंगी. मेरे दरवाजे वायनाड के लोगों के लिए हमेशा खुले हैं और मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital