Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राजद अध्यक्ष लालू यादव बोले- सारे प्रोपेगेंडा धरे के धरे रह जाएंगे, कार्यकर्ता काउंटिंग पर नजरें जमाए रखें

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने कहा कि जो मुहिम हमने शुरू की थी, उसको अभी मंजिल पर पहुंचाना बाकी है, जनता ने अपना वोट इंडिया गठबंधन की जीत के लिए दिया है. हमें मतगणना पर नजर रखनी होगी

पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव.

Lok Sabha Election 2024 : राष्ट्रीय जनता दल (RJD/राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के लोगों से मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा कि हम जनता के साथ मिलकर जनता की सरकार बनाएंगे.

लालू यादव ने बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में आपने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया, इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं.’

लालू यादव ने आगे इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता का भी आभार जताते हुए कहा, ‘उन्होंने चुनाव के दौरान भीषण गर्मी की परवाह किए बिना पूर्ण मनोयोग के साथ संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया.’

‘बिहार की जनता का दिया एक-एक वोट सुरक्षित रहे’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जो मुहिम हमने शुरू की थी, उसको अभी मंजिल पर पहुंचाना बाकी है, जनता ने अपना मत इंडिया गठबंधन की विजय के तौर पर दे दिया है, लेकिन, इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। इसलिए, बिना रुके, बिना थके मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहें.” उन्होंने यह भी कहा, “यह सुनिश्चित करें कि बिहार की जनता का दिया एक-एक मत सुरक्षित रहे, जिससे हमारा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण भी सुरक्षित रह पाए.’

‘इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चौंकाने वाले नतीजे पाएगा’

लालू यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा, ‘राजद के कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का यह दायित्व है कि हम जनता के मत की रक्षा कर सकें और झूठ के खिलाफ सत्य की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा सकें. बिहार और देश में फिर से जनता की सरकार आ रही है. इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चौंकाने वाले रिजल्ट देने जा रहा है। सारे मनोवैज्ञानिक प्रोपेगेंडा धरे के धरे रह जाएंगे, जनता के साथ मिलकर हम जनता की सरकार बनाएंगे। जय बिहार, जय लोकतंत्र.’

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital