Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: विपक्षी एकजुटता को मिली मजबूती ! बैठक में शामिल होगी आम आदमी पार्टी, अध्यादेश पर कांग्रेस का साथ मिलने पर लिया फैसला

Opposition Meeting: आप ने आधिकारिक तौर पर बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की घोषणा कर दी है.

Opposition Meeting

विपक्षी बैठक में शामिल होगी आप

Congress: 17 और 18 जुलाई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी के शामिल होने को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ था. हालांकि अब यह सस्पेंस खत्म हो गया है. आप ने आधिकारिक तौर पर बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की घोषणा कर दी है. इस बैठक में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बता दें कि यह फैसला दिल्ली में केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद लिया गया है. इस बात की घोषणा आप पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने की है.

आप नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “PAC बैठक में हर पहलुओं पर चर्चा हुई. दिल्ली अध्यादेश राष्ट्र विरोधी है. अरविंद केजरीवाल ने इस अध्यादेश के खिलाफ तमाम राजनैतिक पार्टियों का सहयोग मांगा और उन्होंने इस पर हमारा सहयोग किया, कांग्रेस पार्टी ने भी इस अध्यादेश के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है. 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में आम आदमी पार्टी हिस्सा लेगी.”

आखिर में आप को मिला कांग्रेस का साथ

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लंबे समय से इस बात लेकर संघर्ष चला रहा था कि केंद्र के अध्यक्ष के खिलाफ क्या कांग्रेस आप का साथ देगी. हालांकि अब यह साफ हो गया है. इस फैसले से पहले दोनों ही पार्टी की तरफ से कई बैठकें की गई. कांग्रेस ने बीते दिन शनिवार को बैठक के बाद इस बात का फैसला किया कि वह अध्यादेश के खिलाफ आप का साथ देगी. इसके बाद आप ने PAC की बैठक के बाद ऐलान कर दिया कि वह एक विपक्षी एकजुटता की बैठक में शामिल होगी.

यह भी पढ़ें- NDA के 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली का आयोजन; 18 जुलाई को होगा शक्ति प्रदर्शन, अब तक इन दलों को भेजा न्योता, देखिए लिस्ट

आप के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

विपक्षी दलों की अहम बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप वरिष्ठ नेता संजय सिंह भी शामिल होंगे. बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को यह अहम बैठक होगी. इससे पहले पटना में विपक्षी दलों की अहम बैठक हुई थी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital