Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Mayor Election: ‘आप’ की शैली ओबेरॉय दूसरी बार बनीं दिल्ली की मेयर, चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस

Shelly Oberoi: ओबेरॉय ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों के अंतर से हराते हुए मेयर का पद हासिल किया था

Shelly Oberoi

डॉ शैली ओबेरॉय

Delhi Mayor Election: आम आदमी पार्टी (आप) की शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) बुधवार को दिल्ली की महापौर निर्विरोध चुन ली गईं, क्योंकि चुनाव में उन्हें टक्कर दे रहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार शिखा राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इसी के साथ, ओबेरॉय को दिल्ली के महापौर पद का एक और कार्यकाल मिल गया. वह दूसरी बार दिल्ली नगर निगम की मेयर बनीं हैं.

अपना नामांकन वापस लेने वाली बीजेपी उम्मीदवार राय ने सदन को बताया कि उन्होंने स्थायी समिति का चुनाव नहीं होने के कारण यह कदम उठाया है, मौजूदा उप-महापौर आले मोहम्मद इकबाल भी एक बार फिर इस पद के लिए चुन लिए गए, क्योंकि बीजेपी उम्मीदवार सोनी पाल ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया. दिल्ली में महापौर पद के चुनावों में ओबेरॉय और राय के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना थी. बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने से ऐसा नहीं हो पाया.

आप के हाथों में है एमसीडी की कमान

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की कमान फिलहाल ‘आप’ के हाथों में है. ओबेरॉय को इससे पहले 22 फरवरी को चौथी कोशिश में मेयर चुना गया था, क्योंकि मनोनीत सदस्यों को मतदान का अधिकार देने के मुद्दे पर जारी गतिरोध के चलते चुनाव कराने के पिछले तीन प्रयास नाकाम हो गए थे. ओबेरॉय ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों के अंतर से हराते हुए महापौर पद हासिल किया था. महापौर चुनाव में पड़े कुल 266 वोटों में से 150 वोट ओबेरॉय के खाते में गए थे, जबकि गुप्ता को 116 मत हासिल हुए थे.

यह भी पढ़ें-  Karnataka Election: कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे जगदीश शेट्टार के खिलाफ BJP ने बनायी रणनीति, जानें क्या है का प्लान

एक-एक साल के होते हैं कार्यकाल

राष्ट्रीय राजधानी में महापौर पद के पांच साल के कार्यकाल में एक-एक वर्ष के पांच कार्यकाल होते है, जिसमें से पहला वर्ष महिलाओं के लिए, दूसरा वर्ष अनारक्षित श्रेणी के लिए, तीसरा वर्ष आरक्षित श्रेणी के लिए और बाकी के दोनों वर्ष अनारक्षित श्रेणी के लिए आरक्षित होते हैं. शहर को हर वित्त वर्ष की समाप्ति के बाद एक नया महापौर मिलता है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest