Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Elections Results 2023: 3 राज्यों की करारी पर हार पर राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कुछ बोले

Rahul Gandhi Reaction on Results: चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने जनता को जनादेश के तो स्वीकारा ही, लेकिन विचारधारा की लड़ाई जारी रखने की बात कही है.

rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो फाइल)

Elections Results 203: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है. तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार हो रही है. पार्टी केवल तेलंगाना में सरकार बना पाई है. इस बीच चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने जनता के जनादेश को तो स्वीकारा ही, लेकिन विचारधारा की लड़ाई जारी रखने की बात कही है. उन्होंने ट्वीट करते लिखा कि हम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी.

वहीं तेलंगाना में पार्टी की शानदार जीत पर उन्होंने तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वहां के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे. सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया.

प्रियंका गांधी ने भी जनादेश को स्वीकारा

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है. यह प्रजाला तेलंगाना की जीत है. यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है. तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद. कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है. राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है. जनता का फैसला सिर माथे पर.

‘विरोधी दल के नाते हम अपने कर्तव्य पर डटे रहेंगे’

मध्य प्रदेश में करारी हार पर पार्टी अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ ने कहा, “इस मुकाबले में हम मध्य प्रदेश के मतदाताओं का फैसला स्वीकार करते हैं, आज वि रोधी दल के नाते हम अपने कर्तव्य पर डटे रहेंगे. मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं.”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital