Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देशभर में बीते 5 सालों में 2 लाख 75 हजार से ज्यादा बच्चे हुए लापता, 80 प्रतिशत लड़कियां, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य ?

Smriti Irani in Loksabha: स्मृति ईरानी ने एक लिखित जवाब में बताया कि इन बच्चों को ढूंढने के लिए केंद्र सरकार की चाइल्ड हेल्पलाइन देशभर में काम कर रही है. वहीं बच्चों की तलाश के लिए ट्रैक चाइल्ड पोर्टल भी चल रहा है.

child

पिछले 5 सालों में 2 लाख 75 हजार बच्चे लापता (फोटो प्रतिकात्मक)

LokSabha: देशभर में पिछले 5 सालों में 3 लाख के करीब बच्चे लापता हुए हैं. इसका आधिकारिक आंकड़ा 2 लाख 75 हजार है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसकी जानकारी लोकसभा में दी. लापता हुए 2 लाख 75 हजार बच्चों में से 2 लाख, 12 हजार लड़किया हैं. हालांकि सरकार की तरफ से इन बच्चों को ढूंढने की लगातार कोशिश की जा रही है. काफी हद कामयाबी भी मिली है. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में आंकड़े पेश करते हुए बताया कि साल 2018 से जून 2023 तक कुल 2,75,125 बच्चे गायब हुए. इनमें से 2,12,825 लड़कियां हैं.

स्मृति ईरानी ने एक लिखित जवाब में बताया कि इन बच्चों को ढूंढने के लिए केंद्र सरकार की चाइल्ड हेल्पलाइन देशभर में काम कर रही है. वहीं बच्चों की तलाश के लिए ट्रैक चाइल्ड पोर्टल भी चल रहा है.

इन 7 राज्यों से सबसे ज्यादा बच्चे हुए गायब

केंद्रीय मंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि 2 लाख, 40 हजार 502 बच्चों की तलाश कर ली गयी है. इनमें से 1 लाख 73 हजार 786 लड़कियां हैं. सदन में यह भी जानकारी दी गयी है कि सबसे ज्यादा बच्चे मध्यप्रदेश से गायब हैं. यहां से लापता हुए बच्चों की संख्या 61 हजार से ज्यादा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. यहां से 49 हजार से ज्यादा बच्चे लापता हुए हैं. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 राज्यों से सबसे ज्यादा बच्चे गायब हुए हैं. इनमें मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटका, दिल्ली और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. इन सातों राज्यों में गायब होने वाले बच्चों की संख्या 2 लाख 14 हजार 664 है. यानी गायब हुए बच्चों में से 78 प्रतिशत बच्चे तो इन्हीं सात राज्यों में से हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest