Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“हर पत्नी बेवफा नहीं होती”…ज्योति मौर्या की ‘बेवफाई’ से डरकर पति ने बुलाया वापस तो बोली ख़ुशबू, थाने पहुंचा मामला

Prayagraj: पति ने अब पत्नी को वापस अपने गांव बुला लिया है और पढ़ाई के लिए उस पर एक रुपया भी खर्च करने से इंकार कर दिया है. इसके बाद मजबूरन पत्नी थाने पहुंच गयी.

Bihar NEws

पति ने अपनी पत्नी को वापस बुलाया गांव

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

प्रशांत कुमार

Buxar: प्रयागराज की ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) बेवफा क्या हुई पूरे देश में कई पति अपनी पत्नियों को शक की निगाहों से देखने लगे हैं. हाल ही में खबर आई थी कि प्रयागराज में पीसीएस (PCS) की तैयारी कर रही कई महिलाओं को उनके पतियों ने वापस अपने घर बुला लिया गया है. अब ऐसा ही एक मामला बिहार के बक्सर जिले से सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी खुशबू को प्रयागराज वापस अपने शहर बक्सर बुला लिया है. पत्नी प्रयागराज में रहकर प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना बुन रही थी और बीपीएससी (BPSC) की तैयारी कर रही थी.

पति ने अब पत्नी को वापस अपने गांव बुला लिया है और पढ़ाई के लिए उस पर एक रुपया भी खर्च करने से इंकार कर दिया है. इसके बाद मजबूरन पत्नी थाने में पहुंची और पुलिस के सामने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई.

थाने में पति को घंटों समझाने की कोशिश

थानाध्यक्ष ने फिलहाल पति को समझाया कि हर पत्नी एक जैसी नहीं होती लेकिन पति उनकी बात मानने को तैयार नहीं. पत्नी भी बार-बार यह कह रही है कि ऐसा नहीं है कि किसी एक पत्नी ने कोई गलत कदम उठा लिया तो देश की हर पत्नी ऐसा ही करेगी. लेकिन उसके इस बात का उसके पति पर कोई असर नहीं हो रहा. फिलहाल थानाध्यक्ष ने पति को एक बार फिर इस मामले में विचार करने की बात कहते हुए थाने से घर जाने की सलाह दे दी.

2010 से ही तैयारी कर रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं गांव निवासी पिंटू कुमार सिंह की शादी वर्ष 2010 में हुई थी. उसी समय से उनकी पत्नी को वह प्रयागराज में रखकर बीपीएससी की तैयारी करा रहे थे लेकिन पिछले दिनों ज्योति मौर्या नामक महिला के आइएएस अधिकारी बनने के बाद उसके पति आलोक मौर्या की हालत देखकर उन्होंने सख्त कदम उठाया और पत्नी को वापस बुला लिया. अब उनका कहना है कि वह पत्नी को पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं.

आखिरकार पुलिस ने लिया आवेदन

मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने पति पत्नी को तकरीबन घंटे भर समझाया लेकिन पति समझने को तैयार नहीं था. ऐसे में उन्होंने पत्नी से पति के खिलाफ आवेदन ले लिया. लेकिन फिर भी एक बार आपसी विचार-विमर्श से मामले को सुलझाने का आग्रह किया. उधर इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital