Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मैं अपना खून देने तैयार, लेकिन बंगाल से किसी को भी ना जाने दूंगी बाहर’, ममता बोलीं- यहां NRC लागू नहीं होगा

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली गांव में रहने वाली महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में अन्य दलों के निशाने पर आईं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने NRC पर भी बयान दिया.

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

Mamata Banerjee on NRC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी खुलकर केंद्र सरकार के विरोध में आ गई हैं. ममता बनर्जी ने आज बंगाल में जो कहा, उसे सुनकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेता TMC को खूब कोसेंगे. ममता ने कहा कि मैं बंगाल में किसी भी कीमत पर NRC लागू नहीं होने दूंगी.

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल की सरकार को परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “मैं भाजपा से पूछती हूं कि वे गंदा खेल क्यों खेल रहे हैं…वे लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार, लाभार्थियों का अधिकार छीन रहे हैं. भाजपा की केंद्र सरकार NRC लाना चाहती है. मैं कह देती हूं कि बंगाल में हम NRC लागू नहीं होने देंगे.”

tmc-mamata-banerjee

‘जिन लोगों का नाम काटा जा रहा है उन्हें एक अलग कार्ड दूंगी’

ममता ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा— “हम अपना खून देने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम बंगाल के किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने देंगे.” उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम काटा जा रहा है उन्हें हम एक अलग कार्ड देंगे… किसी गरीब के साथ हम गलत नहीं होने देंगे.

यह भी पढ़िए: बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर बाबूलाल मरांडी का बड़ा एलान, बोले- सरकार बनने पर हम NRC लागू करेंगे

Mamata Banerjee

भाजपाइयों द्वारा रोहिग्यां घुसपैठिए बताए गए लोगों का जिक्र करते हुए ममता बोलीं कि ऐसे लोगों को हम दिक्कत नहीं देंगे. ममता ने कहा— “बंगाल में हमने एक पोर्टल तैयार किया है, जिसका नाम ‘आधार ग्रीवेंस पोर्टल ऑफ वेस्ट बंगाल गवर्नमेंट’ है. जिनका आधार कार्ड निष्क्रिय किया गया है, वे हमें जल्द से जल्द बताएं जिससे उन्हें उनके गणतांत्रिक, सामाजिक, आर्थिक अधिकार मिलते रहें.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital