Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ CM पर सस्पेंस, विष्णुदेव साय होंगे नए मुख्यमंत्री

Chhattisgarth New CM: चुनाव में जीत के बाद बीजेपी आलाकमान ने काफी माथापच्ची के बाद छत्तीसगढ़ के लिए सीएम का ऐलान कर दिया है.

विष्णुदेव साय

Chhattisgarth: चुनाव में जीत के बाद बीजेपी आलाकमान की काफी माथापच्ची के बाद छत्तीसगढ़ के लिए सीएम का ऐलान कर दिया गया है. तमाम बैठकें करने के बाद विष्णुदेव साय का नाम सामने आया है. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री अब विष्णुदेव साय होंगे. विधायक दल की बैठक में उन्हें सीएम घोषित किया गया है. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को पर्यवेक्षक बनाया था. इसके बाद इन्होंने रायपुर में आज नर्व निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की थी. बता दें कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं. इसके अलावा वह केंद्र सरकार में राज्यमंत्री भी बनाए जा चुके हैं.

विष्णुदेव साय आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं. उनका प्रदेश की राजनीति में कद भी बड़ा है. वह चार बार सांसद, 2 बार के विधायक, दो बार प्रदेश अध्यक्ष और केंद्र में राज्यमंत्री भी चुके हैं. इसके अलावा वह संगठन के लिए भी लंबे समय से काम कर रहे हैं.

सीएम की रेस में ये नाम थे शामिल

गौरतलब है कि सीएम फेस का नाम फाइनल करने के लिए बीजेपी ने एक सप्ताह से ज्यादा का समय लगा लिया. पार्टी ने सीएम को लेकर काफी चर्चा की थी. तमाम बैठकें इसके लिए की गईं. हालांकि प्रदेश के सीएम के लिए कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे थे. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, महिला चेहरा रेणुका सिंह, ओपी चौधरी और आदिवासी चेहरा विष्णुदेव साय का नाम शामिल था. लेकिन बाद तमाम चर्चा के बाद विधायक दल  की बैठक में विष्णुदेव को सीएम सीएम घोषित किया गया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: सीट शेयरिंग और 2024 के चुनावी एजेंडे पर मंथन की तैयारी, 7-8 दिनों के अंदर होगी I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक

विधानसभा चुनाव के क्या थे नतीजे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की है. प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 54 सीट पर जीत हासिल की. इसके अलावा कांग्रेस ने 35 और एक सीट जीजीपी (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) ने हासिल की.

– भार एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital