Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan: कोटा में आज होगा चम्बल रिवर फ्रंट का उद्घाटन, CM गहलोत नहीं हो पाएंगे शामिल, जानें वजह

Kota News: सीएम ने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले कार्यकाल में मंत्री धारीवाल ने कोटा को सेवन वंडर्स की सौगात दी थी जिस पर अब फिल्मों की शूटिंग तक होती है.

ASHOK GEHLOT (3)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

Chambal River Front: राजस्थान के कोटा में आज चम्बल रिवर फ्रंट का आज उद्घाटन होने जा रहा है. कोटा में पर्यटन स्थलों का आज और कल (बुधवार) को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में 25 मंत्री, 25 आयोग के अध्यक्ष और अलग-अलग देशों के राजदूत शामिल होने जा रहे हैं. हालाकि आज उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) शामिल नहीं होंगे. कुछ कारणों की वजह से उनके कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. सीएम आज किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन 13 तारीख यानी के बुधवार को सभी कार्यक्रम के लिए तैयार होंगे. सीएम गहलोत ने खुद करके इस बात की जानकारी दी है.

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर बताया कि, “हमारे वरिष्ठ साथी UDH मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा रिवर फ्रंट के रूप में हाड़ौती को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। हाड़ौती क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ा रहा है, लेकिन यह रिवर फ्रंट यहां पर्यटन बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा और कोटा के विकास की नई इबारत लिखेगा.”

’13 सितंबर को सभी कार्यक्रम में यथावत रहूंगा’

सीएम ने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले कार्यकाल में मंत्री धारीवाल ने कोटा को सेवन वंडर्स की सौगात दी थी जिस पर अब फिल्मों की शूटिंग तक होती है. 12-13 सितंबर को कोटा के लोकार्पण मेरे द्वारा प्रस्तावित थे जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से मैं 12 सितंबर के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाउंगा. 13 सितंबर के कार्यक्रम यथावत रहेंगे. सभी हाड़ौतीवासियों को बधाई.”

बता दें कि चंबल हेरिटेज रिवरफ्रंट के उद्घाटन समारोह के दो दिनों तक होने वाले अलग-अलग आयोजनों में सीएम और पूरी कैबिनेट शामिल होने वाले थे, लेकिन अलग-अलग वजहों से हो नहीं पाए. फिलहाल उद्घाटन के दौरान महज 350 लोग ही यहां मौजूद होंगे. इसमें मीडिया, प्रशासन और नगर विकास न्यास के अधिकारियों समेत कई अन्य मेहमान भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें-  ‘सनातन’ विवाद पर क्यों चुप हैं सोनिया, लालू और अखिलेश? BJP ने उठाए सवाल, कहा- मीटिंग के बाद से ही हो रहा अपमान

दीपिका-रणवीर मचाएंगे धमाल

जानकारी के मुताबिक, चम्बल रिवर फ्रंट का प्रमोशन दीपिका-रणवीर करेंगे. इस दौरान वो काफी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इसके लिए कोटा नगर विकास न्यास ने फिल्म अदाकारा दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह से बात की है. प्रचार के लिए दोनों 13 सितंबर को कोटा पहुंचेंगे और महाराजा उम्मेद सिंह स्टेडियम में होने वाली जनसभा में वह शिरकत करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital