Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रूस का Moon Mission फेल, चांद की सतह से टकराया ‘लूना 25’

Luna 25 Crash: शुरूआती जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान लूना 25 का स्पीड कम नहीं हो पाया, जिसकी वजह से वह सीधे चांद की सतह से टकरा गया. 

लूना 25 क्रैश

Luna 25: रूस का चांद मिशन फेल हो गया है. लूना 25 लैंडिंग के दौरान चांद की सतह से टकरा गया, जिसके चलते उसका यह मिशन फेल हो गया. इससे पहले लूना 25 के भारत के चंद्रयान 3 से पहले चांद पर पहुंचने की आशंका जतायी जा रही थी. शुरूआती जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान लूना 25 का स्पीड कम नहीं हो पाया, जिसकी वजह से वह सीधे चांद की सतह से टकरा गया. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्‍कोस्‍मोस (Roscosmos) ने इसकी पुष्टि कर दी है. एजेंसी ने बताया कि लूना-25 प्रपोल्‍शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया था. इस वजह से ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया है.

रूस ने 1976 के सोवियत काल के बाद पहली बार इस महीने की शुरुआत में अपना चंद्र मिशन भेजा था. यान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आने से पहले रोसकॉसमॉस ने शनिवार को जानकारी दी कि ‘असमान्य परिस्थिति’ उत्पन्न हो गई है और विशेषज्ञ समस्या का विश्लेषण कर रहे हैं.

इससे पहले तकनीकी खराबी आने की आई थी खबर

इससे पहले चांद की यात्रा पर निकले रूस के ‘लूना-25’ अंतरिक्ष यान में ‘लैंडिंग’ से पहले तकनीकी खराबी आने की खबर आई थी. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ ने बताया कि अंतरिक्ष यान में लैंडिंग से पहले की कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश करते समय कुछ खराबी आ गई. इसके बाद वैज्ञानिक स्थिति का आकलन कर रहे हैं. अंतरिक्ष एजेंसी ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अभियान के दौरान स्वचालित स्टेशन में एक असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे निर्दिष्ट मानकों के साथ निर्धारित प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया जा सका.’’ इस अंतरिक्ष यान के सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद थी. वहीं भारत के ‘चंद्रयान-3’ के 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है.

– भारत एक्सरप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest