Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“भ्रम फैलाती है बीजेपी, जिन्ना और केरल की मुस्लिम लीग अलग”, CM भूपेश बघेल ने बीजेपी पर कसा तंज

Rahul Gandhi: कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर हमला बोलते कहा कि भाजपा के पूर्वजों ने मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन किया था.

Bhupesh Baghel

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

Bhupesh Baghel: भारतीय मुस्लिम लीग ऑफ केरल को एक धर्मनिरपेक्ष यानि सेकुलर पार्टी के रूप में करार देने पर राहुल गांधी पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा था वहीं अब कांग्रेस ने इसका पलटवार किया है. इस मामले पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन्ना और केरल की मुस्लिम लीग अलग है, लेकिन बीजेपी भ्रम फैला रही है. देश को भ्रमित करने के लिए बीजेपी लगातार इस तरह की बातें करती है. उन्होंने आगे कहा अब तो मोहन भागवत भी इस मामले में कूद गए हैं. प्रधानमंत्री विदेश में जाकर कहते थे, कि भारत में पैदा होना दुर्भाग्य की बात है, उस समय क्या मोहन भागवत जी कुंभकरण की नींद सो रहे थे.

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर हमला बोलते कहा कि भाजपा के पूर्वजों ने मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन किया था. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, क्या तुम अनपढ़ हो, भाई? क्या तुम केरल की मुस्लिम लीग और जिन्ना की मुस्लिम लीग के बीच अंतर नहीं जानते? जिन्ना की मुस्लिम लीग वह है जिसके साथ तुम्हारे पूर्वजों ने गठबंधन किया था। उन्होंने कहा, दूसरी मुस्लिम लीग, जिसके साथ बीजेपी का गठबंधन था. पवन खेड़ा की यह टिप्पणी बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय द्वारा केरल की मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहने पर राहुल गांधी पर तंज कसने के बाद आई है.

अमिक मालवीय ने क्या कहा था ?

मालवीय ने एक ट्वीट में कहा था, जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार है, राहुल गांधी के अनुसार एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टी है. वायनाड के लिए यह उनकी मजबूरी है. मालवीय नेकहा है कि केरल के वायनाड लोक सभा सीट पर अपनी स्वीकार्यता बनाये रखने ( फिर से चुनाव जीतने के लिए ) के लिए अब राहुल गांधी भारत विभाजन के लिए जिम्मेदार जिन्ना की पार्टी मुस्लिम लीग को भी धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताने लगे हैं.

राहुल गांधी ने गुरुवार को वाशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से सेक्युलर पार्टी है. उन्होंने केरल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन पर एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की, जहां से उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में चुना गया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital