Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PVR INOX करेगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, दर्शकों को मिलेगा यह खास ऑफर

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी बीच पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने ऐलान किया है कि वह 22 जनवरी, 2024 को अपने सिनेमाघरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्क्रीनिंग करेगा.

PVR INOX

PVR INOX के सिनेमाघरों में दिखेगा राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण

Ram Mandir: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर इस समय लगातार सुर्खियां बनी हुई है. इस भव्य कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.इसी बीच पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने ऐलान किया है कि वह 22 जनवरी, 2024 को अपने सिनेमाघरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्क्रीनिंग करेगा. तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से शहर के लोगों के पास इसका मौका है और इसके लिए किस तरह से टिकट बुकिंग की जा सकती हैं.

सिनेमाघरों में शुरू हुई टिकटों की एडवांस बुकिंग

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उद्घाटन का खास कार्यक्रम रखा गया है. इस तारीख का लोग बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सिनेमाघरों में लाइव प्रासरण की खबर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. जिसके बाद पीवीआर आईनॉक्स ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को एक महत्तवपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन बताते हुए कहा है कि पूरे देश में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा. जो लोग दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े शहरों में रहते हैं उनके लिए थिएटर में एडवांस बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:695 Movie: श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर के 500 सालों के संघर्ष पर बनी फिल्‍म आज हुई रिलीज, दिखा भक्‍तों का साहस-शौर्य

जबकि चेन्नई और कोलकाता जैसे कई शहरों में इसे देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर और मुंबई से हैं तो आप इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं. राजधानी दिल्ली में अनुपम साकेत, सिलेक्ट सिटी वॉक और पैसेफिक जैसे कई अन्य पीवीआर में इसको देखा जा सकता है. इस तरह से PVR INOX के ऐतिहासिक समारोह का देश के 70 से अधिक शहरों में स्थित अपने 160 से ज्यादा सिनेमाघरों में स्क्रीनिंग किया जाएगा.

जानिए कितना है टिकट प्राइज

PVR और INOX जैसे मल्टीप्लेस जैसे अन्य सिनेमाघरों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की लाइव की जाएगी. इसके लिए टिकट प्राइस 100 रुपये में रखी गई है जिसमें बेवरेज और पॉपकॉर्न का कॉम्बों शामिल है. पूरे समारोह की लाइव स्क्रीनिंग सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा. जो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह अंत तक जारी यानी 3 बजे तक जारी रहेगी. बता दें कि अयोध्या में होने वाले इस राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स भी शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital