Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘INDI Alliance में हम सीटों के लालच से नहीं आए’, पूर्व CM उमर अब्दुल्ला बोले— सीट शेयरिंग 2019 के चुनाव नतीजों के हिसाब से होगी, फैसला हो गया है

जम्मू-कश्मीर में शासन कर चुकी सियासी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है, उमर अब्दुल्ला ने सीट शेयरिंग पर बात की.

Omar Abdullah In INDIA Alliance

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Omar Abdullah In INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर से दक्षिण भारत तक अनेकों छोटे—बड़े सियासी दल एनडीए या इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन रहे हैं. जम्मू-कश्मीर की सत्ता में रह चुकी नेशनल कॉन्फ्रेंस भी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, उसके नेता उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की अगुवाई वाले “इंडिया गठबंधन” के साथ सीट शेयरिंग की है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज अनंतनाग में कहा, “हम INDI अलायंस में सीटों के लालच से नहीं आए, बल्कि सीटों का बंटवारा पिछले रिकॉर्ड के हिसाब से हुआ है.”

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा— “जब सीटों का बंटवारा होता है तो एक फॉर्मूला के तहत होता है…जाहिर है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग 2019 के नतीजों के हिसाब से होगी. 2019 में हम तीन सीटों पर जीते थे, हमने वहां अपने उम्मीदवार खड़े किए. और, जिन तीन सीटों पर हम हार गए थे वहां हमने INDI अलायंस से फैसला करने को कहा था. बहरहाल, उस पर फैसला हो गया है.”

यह भी पढ़िए: स्मृति ईरानी के तीन सवालों के चक्रव्यूह में घिरे राहुल गांधी, क्या कांग्रेस ढूंढ पाएगी काट?

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital