Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“ऐसा केवल उन देशों में संभव, जहां लोकतंत्र या विपक्ष का अस्तित्व नहीं”, मल्लिकार्जुन खड़गे को G20 के डिनर का न्योता नहीं मिलने पर बोली कांग्रेस

Congress Attack on BJP: कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, ‘‘इंडिया, जो कि भारत है’’ उस स्थिति में नहीं पहुंचा है, जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा.”

Kharge modi

मल्लिकार्जुन खड़गे और पीएम मोदी

Mallikarjun Kharge Dinner Controversy: एक तरफ जहां दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी मुंह फुलाए बैठी है. वो इसलिए, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जी20 शिखर सम्मेलन के डिनर समारोह में शामिल होने का न्योता तक नहीं भेजा है. इसी कड़ी में पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. खड़गे को जी20 रात्रिभोज के लिए आमंत्रित न करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा केवल उन्हीं देशों में संभव है, जहां लोकतंत्र या विपक्ष का अस्तित्व नहीं है.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, ‘‘इंडिया, जो कि भारत है’’ उस स्थिति में नहीं पहुंचा है, जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी प्रमुख खड़गे को जी20 रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार भारत की 60 प्रतिशत आबादी के नेता को महत्व नहीं देती.”

‘ऐसा वहीं हो सकता है जहां लोकतंत्र नहीं हो’

चिदंबरम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं कल्पना नहीं कर सकता कि किसी अन्य लोकतांत्रिक देश की सरकार विश्व के नेताओं के लिए आयोजित राजकीय रात्रिभोज में विपक्ष के मान्यता प्राप्त नेता को आमंत्रित नहीं करे. ऐसा केवल उन्हीं देशों में हो सकता है, जहां लोकतंत्र नहीं है या विपक्ष नहीं है.’’

यह भी पढ़ें- UP Politics: ‘राजनीति के ‘विषकन्या’ हैं ओपी राजभर…’, घोसी में जीत के बाद सपा विधायक ने सुभासपा प्रमुख पर बोला हमला

‘सरकार के कदम सरकार की सोच दर्शाते हैं’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि ‘इंडिया, जो कि भारत है’ उस स्थिति में नहीं पहुंचा है, जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व नहीं हो.’’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में विश्व के नेताओं के लिए शनिवार को रात्रिभोज का आयोजन करेंगी. वहीं राहुल ने ब्रसेल्स स्थित ‘ब्रसेल्स प्रेस क्लब’ में संवाददाताओं से कहा था कि सरकार के कदम उसकी सोच दर्शाते हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital