Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' के विकास को मंजूरी दी है। इसे डिस्प्ले एरिया के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनाने की योजना है. म्यूजियम में देशभर से चुनी गई करीब 18 लाख कलाकृतियों के जरिए भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता, कला और ज्ञान परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा. इसी कैबिनेट बैठक में रबी सीजन 2026-27 के लिए 62,370 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी भी मंजूर हुई है.